{"_id":"69386893bb01d3cdf403bb1a","slug":"man-attacked-with-nail-cutter-knife-receives-18-stitches-on-face-chamba-news-c-88-1-ssml1004-168827-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेल कटर के चाकू युवक पर हमला, मुंह पर लगे 18 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेल कटर के चाकू युवक पर हमला, मुंह पर लगे 18 टांके
Tue, 09 Dec 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दो माह पहले मोबाइल पर हुई बहसबाजी के बाद रंजिश निकालते हुए आरोपी ने चेहरे पर नेल कटर के चाकू से वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। उसे 18 टांके लगे हैं। यही नहीं, उसने युवक के पेट पर भी वार करने की कोशिश की। जैकेट पहने होने से उसका बचाव हो गया।
लहूलुहान हुए व्यक्ति के चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। वहां, उपचार के बाद 18 टांके लगाकर उसे घर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।
पुलिस को दिए बयान में ग्राम पंचायत द्रड्डा के बैंसका निवासी सुनील कुमार (27) ने बताया कि उसने घर की छत डालने का काम करवाना था, इसलिए वह 4 दिसंबर की रात 8:30 बजे के करीब सामान लेकर बाइक से परिहार रेन शेल्टर के समीप पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी कर्ण कुमार निवासी परिहार ने उसके चेहरे पर नेल कटर के चाकू से हमला कर दिया। जब तक वह अपने आप को उससे बचा पाता उसने उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से उसके पेट पर भी हमला किया, लेकिन मोटी जैकेट ने उसे बचा लिया। उसने बताया कि व्यक्ति ने रंजिश के कारण उसका मुंह सदा के लिए बिगाड़ दिया। उसने कहा कि किसी बात को लेकर आरोपी से बहसबाजी हुई थी, उसकी रंजिश निकाली गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के तहत जांच आरंभ कर दी है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।