फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Male and female patients found lying together on the same bed turned out to be relatives.

Chamba News: एक बेड पर साथ लेटे महिला और पुरुष मरीज निकले रिश्तेदार

Mon, 21 Sep 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Male and female patients found lying together on the same bed turned out to be relatives.
महिला ने फोटो वायरल करने पर चिकित्सा अधीक्षक से की शिकायत
विज्ञापन

बिना अनुमति अस्पताल में फोटो किसने खींची, प्रबंधन करवाएगा जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में एक बेड पर महिला और पुरुष मरीज के साथ लेटे होने की वायरल तस्वीर ने अब नया मोड़ ले लिया है। अस्पताल प्रबंधन की पड़ताल में दोनों मरीजों के आपस में रिश्तेदार होने की बात सामने आई है।
महिला मरीज ने चिकित्सा अधीक्षक के पास शिकायत देकर कहा है कि वह अपनी मर्जी से रिश्तेदार मरीज के साथ बेड पर लेटी थीं, लेकिन उसकी तस्वीर को अलग संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में कहा कि फोटो खींचने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली गई। तस्वीर को इस तरह प्रसारित किया जा रहा है, जैसे अस्पताल में एक बेड पर महिला और पुरुष मरीज को साथ लिटाया गया हो। इससे उनकी निजता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला और पुरुष मरीज के एक बेड पर लेटे होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। प्रबंधन ने मामले की जानकारी जुटाई तो दोनों के आपस में रिश्तेदार होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि दोनों अपनी मर्जी से बेड पर लेटे थे।

उन्होंने कहा कि महिला मरीज ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की शिकायत दी है। अब प्रबंधन यह पता लगाएगा कि अस्पताल के भीतर किसने फोटो खींची और इसे किस तरह बाहर प्रसारित किया गया। मामले की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed