{"_id":"6afb35febac3d4f486087169","slug":"maize-prices-have-doubled-it-will-now-cost-50-rupees-per-kilogram-chamba-news-c-88-1-cmb1002-203120-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मक्की के दाम दोगुने, अब 50 रुपये किलो मिलेगा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मक्की के दाम दोगुने, अब 50 रुपये किलो मिलेगा भाव
Mon, 16 Nov 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन 37 किसानों से खरीदी 35 क्विंटल उपज, समर्थन मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी
बाजार में 15 से 25 रुपये किलो बिक रही थी मक्की, बनीखेत और चुवाड़ी में भी होगी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बाजार में 15 से 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाली प्राकृतिक मक्की के अब किसानों को 50 रुपये मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष समर्थन मूल्य 40 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है।
सोमवार को बालू केंद्र में सरकारी खरीद शुरू हुई। पहले ही दिन 37 किसानों से 35 क्विंटल मक्की खरीदी गई। इससे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जगी है।
एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया और कहा कि समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। जिले में करीब 21,850 किसान प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकृत हैं और 4,529 हेक्टेयर भूमि पर इस पद्धति से खेती हो रही है।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक आत्मा नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि पहले चरण में चंबा विकास खंड के किसानों से मक्की खरीदी जा रही है। इसके लिए बालू, बनीखेत और चुवाड़ी में केंद्र बनाए गए हैं। अगले 15 से 20 दिनों में खरीद प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। चौगान नंबर-दो में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 11 बजे प्राकृतिक उत्पादों की मंडी भी लगाई जा रही है।
उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. शिवानी राणा ने बताया कि पांगी के जौ और गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपये, अदरक का 40 रुपये और कच्ची हल्दी का 150 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। सरकारी खरीद में केवल पारंपरिक बीजों से उगाई गई मक्की ही शामिल होगी।
--