फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maize could not be sown without rain and the leaves started drying up.

Chamba News: बारिश के बिना नहीं हो पाई मक्की की बिजाई तो कहीं सूखने लगे पत्ते

Sun, 02 Jun 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Maize could not be sown without rain and the leaves started drying up.
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत कुछ इलाकों में बारिश न होने के कारण मक्की के पत्ते मुरझाने लगे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कई जगह बारिश न होने से किसान मक्की की बिजाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। चुवाड़ी परिक्षेत्र में मक्की की फसल बिना बारिश सूखने लगी है। इन दिनाें खेतों में नमी काफी आवश्यक मानी जाती है। बारिश की कमी से सूख रही मक्की उत्पादन प्रभावित होने की आशंका किसानों ने जताई है। ऐसे में यहां भारी नुकसान होने की संभावना बन गई है। मक्की उत्पादन खतरे में है। वर्षा नहीं होने से फसल सूख रही है।
विज्ञापन

किसानों में खेम राज, किशोरी लाल, महिंद्र सिंह, लाल चंद और हेम राज ने बताया कि कुछ दिन पहले मक्की की बिजाई की है। वर्तमान में फसल उगी है, लेकिन बारिश न होने से पत्ते मुरझाने लगे हैं। यदि हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में खरीफ की फसल पर संकट गहरा सकता है। कहा कि बारिश होने का सिलसिला लंबे समय से रुका है। तापमान बढ़ने से गर्मी काफी बढ़ रही है। हालांकि, कई क्षेत्रों में खेतों में नमी न होने पर किसान मक्की की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि खेतों में इन दिनों बारिश की काफी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed