फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Main accused of cheating in judicial custody for 14 days

ठगी का मुख्य आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Fri, 13 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Main accused of cheating in judicial custody for 14 days
चंबा। स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 40 लाख की ठगी करने वाले एक मुख्य आरोपी को चंबा अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले वह पुलिस रिमांड पर चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसका रिमांड खत्म हुआ। इसके चलते पुलिस ने उसे दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य मुख्य आरोपी अभी तक फरार चल रहा है जिसे दबोचने के लिए भरमौर थाना के प्रभारी बाबू राम शर्मा की अगुवाई में टीम ने दिल्ली, गुड़गांव और मथुरा में दबिश दी। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी को साथ लेकर पुलिस ने इन स्थानों में दूसरे मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस के आने की भनक लगते ही वह वहां से भाग गया। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश देकर सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि ठगी के एक मुख्य आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed