फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maihala animal dispensary has been waiting for its building for 22 years

Chamba News: मैहला पशु औषधालय को 22 साल से अपने भवन का इंतजार

Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maihala animal dispensary has been waiting for its building for 22 years
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत चांजू और देहरा के मैहला पशु औषधालय पिछले 22 साल से किराये के भवन में संचालित हो रहा है। इस कारण पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज करवाने में काफी कठिनाई होती है। पशु औषधालय से इन दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलती है, लेकिन किराये के भवन में होने के कारण यहां संसाधनों की भारी कमी है। चांजू और देहरा पंचायतों के पशुपालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पशु औषधालय के लिए स्थायी भवन का निर्माण किया जाए। जिससे पशुपालकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

पशुपालक कुलदीप, रूप सिंह, हरीश कुमार, राम सिंह और भूरी सिंह ने बताया कि चांजू और देहरा के मैहला में पशु औषधालय न होना पशुपालकों के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है। पशुपालकों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को कई बार अधिकारियों के समक्ष उठाया। लेकिन, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पशु औषधालय के लिए स्थायी भवन की मांग वर्षों से लंबित है। कहा कि क्षेत्र की अधिकांश आबादी खेतीबाड़ी और पशुधन के बलबूते ही अपना जीवन निर्वहन करती है। लेकिन, पशु औषधालय का अभाव ग्रामीणों की चिंताओं को बढ़ाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि किराये के भवन में चलने के कारण औषधालय में जरूरी सुविधाओं की कमी रहती है, जिससे पशुओं के इलाज में देरी होती है। चांजू और देहरा पंचायतों के पशुपालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पशु औषधालय के लिए एक स्थायी भवन का निर्माण किया जाए, ताकि पशुपालकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु औषधालय मैहला के लिए जमीन की उपलब्धता न होना भवन निर्माण की राह में मुख्य रोड़ा बनी हुई है। पंचायत यदि जमीन उपलब्ध करवाती है तो पशु औषधालय निर्माण के लिए आगामी औपचारिकताएं आरंभ की जा सकती है।
मुंशी कपूर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed