{"_id":"644170f7fba0b1c49501f3c6","slug":"mahila-samman-bachat-patra-2023-will-make-women-rich-chamba-news-c-19-1-127703-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिलाओं को मालामाल करेगी सम्मान बचत पत्र योजना-2023","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिलाओं को मालामाल करेगी सम्मान बचत पत्र योजना-2023
Thu, 20 Apr 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। महिला सम्मान बचत पत्र योजना-2023 महिलाओं को मालामाल करेगी। केंद्र सरकार ने इसी माह महिला सम्मान बचत पत्र योजना-2023 शुरू की है। डाक विभाग द्वारा संचालित इस योजना में खाता खुलने पर महिलाओं को हर वर्ष 7.05 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। योजना की सबसे खास बात ये है कि एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद आवश्यकता होने पर खाताधारक महिला कुल राशि का 40 प्रतिशत धनराशि निकाल सकती हैं।
जिला डाकघर चंबा के अधीक्षक संजय कुमार ने केंद्र सरकार ने बजट-2023 में महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना-2023 लांच की है। इस योजना के तहत महिलाएं डाकघर में बचत खाता खुलवा कर एक हजार से लेकर दो लाख रुपये तक जमा करवा सकती है। महिला अगर बचत खाते में दो लाख रुपये जमा करवाती है तो दो वर्ष पूरा होने पर महिला को 2 लाख 32 हजार रुपये मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकिंग क्षेत्रों की तुलना में डाकघर में आरंभ हुई इस योजना के तहत सबसे अधिक ब्याज मिलेगा और खाताधारक को किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ेगा। कुल मिला कर ये योजना टैक्स फ्री रहेगी। योजना के तहत लाभ हासिल करने वाली महिलाएं अप्रैल माह से वर्ष 2025 तक अपने खाते खुलवा सकती है।
विज्ञापन
डाकघर चंबा के अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि महिला/युवती आधार कार्ड की प्रति, दो पासपोर्ट फोटो के साथ बचत खाता खुलवा सकती है। 50 हजार से अधिक जमा करवाने पर महिला को पैन कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से लगानी होगी। वहीं, महिला सम्मान बचत पत्र योजना-2023 के तहत महिला/युवती डाकघर में एक बार खाता खोलने के बाद तीन माह तक दूसरा खाता नहीं खोल सकती है।