फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Made it, still could not deliver the unclaimed cattle to Gau Sadan

Chamba News: बनाकर दिया, फिर भी गो सदन में लावारिस मवेशी नहीं पहुंचा पाई नप

Sun, 18 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Made it, still could not deliver the unclaimed cattle to Gau Sadan
चंबा के भगोत गोसदन में बनाया गया गोशाला शेड।संवाद
चंबा। शहर में लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। नगर परिषद इन्हें गोसदन तक नहीं पहुंचा रही है। करीब पांच महीने पहले ही गो सेवा संगठन ने शहर के समीप भगोत नामक स्थान में गो सदन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इसमें 35 लावारिस मवेशियों को संरक्षण देने की पहल संगठन ने की है, लेकिन नगर परिषद आज तक इसमें एक भी लावारिस मवेशी को नहीं पहुंचा पाई है। संगठन ने बीते साल अक्तूबर में इस गो सदन को नगर परिषद को सौंप दिया है। ऐसे में गो सदन की व्यवस्था होने के बावजूद नगर परिषद की ओर से इन्हें संरक्षण न दिए जाने से सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में चौगान नंबर तीन, भरमौर चौक, जीरो प्वाइंट सहित मुख्य बाजार में लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। इससे राहगीरों को दिक्कतें पेश आती हैं। दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गो सेवा संगठन ने यह गो सदन तैयार किया है, मगर यह अभी तक लावारिस पशुओं का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गो सेवा संगठन के कोषाध्यक्ष अमित महाजन ने कहा कि लावारिस पशुओं के संरक्षण के लिए यह प्रयास किया गया था। बीते साल अक्तूबर में गो सदन नगर परिषद के हवाले कर दिया था, मगर आज तक इसका प्रयोग नगर परिषद ने नहीं किया है।

--
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि इस बारे में जानकारी है। कहा कि शहर में जल्द ही इस बारे में अभियान चलाया जाएगा और लावारिस पशुओं को संरक्षण प्रदान किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed