फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Machine broken, necessary tests of patients are not being done in medical college government lab

Chamba News: मशीन खराब, मेडिकल कॉलेज सरकारी लैब में नहीं हो रहे मरीजों के जरूरी टेस्ट

Thu, 16 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Machine broken, necessary tests of patients are not being done in medical college government lab
चंबा निजी लैब से टैस्ट करवाकर बाहर आते लोग।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में मशीन खराब होने से मरीजों मुख्य टेस्ट बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

लिवर, किडनी और हृदय रोग का पता लगाने के लिए जरूरी एलएफटी, आरएफटी और लिपिड प्रोफाइल जैसे जरूरी टेस्ट लैब में बंद हैं। ये टेस्ट मेडिकल कॉलेज की हर ओपीडी में मरीजों को लिखे जाते हैं, जिससे बीमारी का पता लगाया जा सके। उसके अनुसार ही मरीज का इलाज विशेषज्ञ करते हैं। मेडिकल कॉलेज की बॉयोकेमिस्ट्री लैब में मरीजों के टेस्ट करने वाली मशीन अचानक खराब हो गई है। इसके चलते मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां टेस्ट करवाने के बदले में 500 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट मुफ्त किए जाते हैं, लेकिन सरकारी लैब में टेस्ट बंद होने से मरीजों की जेब पर असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 700 से 1000 मरीज पहुंचते हैं। इनमें 200 से 300 मरीज टेस्ट करवाने के लिए सरकारी लैब जाते हैं।

परिचर्चा
सरकारी प्रयोगशाला में एक मशीन के सहारे सैकड़ों मरीजों के टेस्ट की व्यवस्था नहीं छोड़नी चाहिए। प्रबंधन को लैब में अतिरिक्त मशीनें रखनी चाहिएं, जिससे एक मशीन खराब हो जाए तो दूसरी के जरिये मरीजों के टेस्ट किए जा सकें। - निशा कुमारी
विज्ञापन

--

हिमकेयर, आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों को निजी लैब में पैसे देकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। यह सरकार और प्रशासन की अव्यवस्था को दर्शाता है। इतने बड़े स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों के मुफ्त टेस्ट बंद नहीं होने चाहिए। - परस राम
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सरकारी में टेस्ट बंद होने पर निजी लैब में टेस्ट के रेट भी बढ़ जाते हैं। इसको लेकर भी किसी प्रकार की पाबंदी नहीं लगाई जाती। स्वास्थ्य विभाग को निजी लैब में टेस्टों के रेट तय करने चाहिए। इसकी रेट लिस्ट भी लैब में होनी चाहिए। - चुहड़ू राम
--

आकांक्षी जिले में मरीजों के टेस्ट बंद होना काफी चिंता का विषय है। जिले भर के मरीज अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। यहां टेस्ट नहीं होने से मरीज काफी परेशान हैं। - कर्म चंद

--
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि लैब में खराब पड़ी मशीन को ठीक करने के लिए एक्सपर्ट बुला लिए गए हैं। जल्द ही मरीजों के टेस्ट लैब में शुरू करवा दिए जाएंगे। क्रस्ना लैब में मरीजों के टेस्ट हो रहे हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed