फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Luna-Chhatrari road was not restored even after three days

तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हुआ लूणा-छतराड़ी मार्ग

Sat, 12 Mar 2022 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Luna-Chhatrari road was not restored even after three days
लूणा-छतराड़ी मार्ग बंद हाने के चलते वैक्लपिक रास्ते से होकर जाते लोग। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। लूणा-छतराड़ी मार्ग तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। तीन दिन पहले देररात हुए भारी भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों की सहूलियत के लिए अब विभाग ने लेबर के माध्यम से अस्थायी रास्ते का निर्माण करवा कर कुछ अदद राहत दी है। लेकिन, मार्ग को अभी भी बहाल होने के लिए करीब एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से ग्राम पंचायत छतराड़ी, रूहणूकोठी, जगत, कूंर और पियूहरा के लोगों की आवाजाही बंद पड़ गई। इसके चलते छतराड़ी, कूंर, उरेई, घटोर, रूहणूकोठी, सांबरा और पियूहरा गांवों के बाशिंदों को परेशानियां उठानी पड़ीं। खैर अब लेबर ने अस्थायी रास्ता बनाकर कुछ राहत प्रदान की है। कपिल कुमार, होशियार सिंह, प्रकाश चंद, नरेश कुमार, प्रताप चंद और अशोक कुमार ने बताया कि गांवों में किसी के बीमार होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना अब उनके लिए चुनौती बना हुआ है। मार्ग दो जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से सड़क को जल्द बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है। लोनिवि राख के सहायक अभियंता ठाकुर सिंह ने कहा कि सड़क का 140 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, जहां डंगे लगाए जाना अति आवश्यक हैं। बहरहाल, एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा है। ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed