{"_id":"529ef659428f68c06ac5ea266244ba48","slug":"lpg-problem-in-takhla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू के जखला गांव तक घरेलू गैस की गाड़ी भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांजू के जखला गांव तक घरेलू गैस की गाड़ी भेजने की मांग
Updated Tue, 12 Jan 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांजू के जखला गांव तक घरेलू गैस की गाड़ी लाने की मांग जोर पकड़ रही है। जखला गांव तक गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंचाने के लिए ग्रामीण कई बार खाद्य आपूर्ति विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन हर बार ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही हाथ लग पाया है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में गैस सिलेंडर की गाड़ी बगेईगढ़ तक आती है जिसका चांजू व देहरा के लोगों को फायदा नहीं हो रहा है। इन दोनों गांव के लोगों को घरेलू गैस लेने के लिए दस किमी की दूरी तय करके बघेईगढ़ आना पड़ रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर को लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अजय कुमार, पवन कुमार, राजेेश, मनोज कुमार, राकेश, प्यार चंद, देवी सिंह, लोभी राम, देश राज और प्रकाश चंद का कहना है कि चांजू व देहरा के लोग जखला गांव तक गैस सिलेंडर की गाड़ी आने के लिए गाड़ी का खर्चा देने को भी तैयार हैं लेकिन गैस सिलेंडर की गाड़ी बघेईगढ़ से ही वापस लौट जाती है।
विज्ञापन
इसके कारण चांजू व देहरा के लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए दस किमी दूर बघेईगढ़ आना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का एक पूरा दिन सिलेंडर को ढोने में ही निकल जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की गाड़ी को जखला गांव तक भेजा जाए ताकि चांजू व देहरा के लोगों को गैस सिलेंडर के लिए संघर्ष नहीं करना पड़े।