फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lost his father at the age of three; now wins gold in the 3000-meter race

Chamba News: तीन साल की उम्र में खोया पिता, अब 3000 मीटर दौड़ में जीता सोना

Wed, 28 Oct 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Lost his father at the age of three; now wins gold in the 3000-meter race
ग्रोहन के सन्नी ठाकुर ने राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

डियूर स्कूल के 12वीं के छात्र का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। महज तीन साल की उम्र में पिता को खोने वाले ग्रोहन गांव के सन्नी ठाकुर ने अपनी मेहनत और हौसले से नई मिसाल कायम की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर में 12वीं कक्षा के छात्र सन्नी ने धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के दम पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

सन्नी की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता चैन लाल ने बताया कि सन्नी सुबह और शाम नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उनकी लग्न और प्रदर्शन को देखते हुए उसे प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया था। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्य हेमराज और शारीरिक शिक्षक कुलदीप कुमार ने सन्नी को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के साथ पूरे चंबा जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed