फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Long wait for receipt at fee counter

Chamba News: फीस काउंटर में रसीद के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Mon, 13 May 2024 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Long wait for receipt at fee counter
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के फीस काउंटर में एक कंप्यूटर खराब होने से मरीजों को रसीद लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

काउंटर पर फीस की रसीद काटने के लिए दो कंप्यूटर लगाए गए हैं। इनमें एक कंप्यूटर खराब है। इसे ठीक करवाने में प्रबंधन उचित कदम नहीं उठा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। तीमारदारों में हंसराज, रवि कुमार, संजय शर्मा, किशोर, योगराज और सुरेंद्र ने बताया कि किसी भी टेस्ट को करवाने से पहले मरीज को रसीद कटवानी पड़ती है। इस रसीद को कटवाने के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि फीस काउंटर में खराब पड़े कंप्यूटर को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाए। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही कंप्यूटर को ठीक करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed