फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Locks will no longer be found hanging in the health centers of Chamba.

Chamba News: चंबा के स्वास्थ्य केंद्रों में अब लटके नहीं मिलेंगे ताले

Wed, 16 Oct 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Locks will no longer be found hanging in the health centers of Chamba.
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लटके तालों को खोलने के लिए जल्द ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता दस्तक दे सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 137 पदों को भर रहा है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में 100 से अधिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के टीकाकरण में हो रही है। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में उन्हें यह सुविधा नहीं मिल रही है। इसके चलते लोग बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए अस्पताल या मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं। ऐसे में यदि स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी तो आने वाले समय में जिले के सभी केंद्रों में लोगों को हल्की बीमारी के मर्ज की दवा और टीकाकरण की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कई वर्षों से सरकार से इन पदों पर भर्ती करने की मांग कर रहा था। इसे स्वीकृति देते हुए सरकार ने एनएचएम के तहत 137 पद भरने की मंजूरी दी है। जो एजेंसी इन पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करेगी, उसने साक्षात्कार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि एनएचएम के तहत जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 137 पद भरे जा रहे हैं। इसको लेकर भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed