फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lock hanging in health sub-centre Priyungal

स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रियुंगल में लटका ताला

Sat, 29 Jan 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging in health sub-centre Priyungal
स्वास्थ्य उप केंद्र प्रियुंगल। - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। उद्घाटन के नौ साल बाद भी स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रियुंगल के भवन का ताला नहीं खुल पाया है। इसके चलते दो वार्डों के लोगों को छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए भी 25 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार जाना पड़ रहा है। इन दिनों क्षेत्र में चार फीट तक बर्फबारी हुई है। ऐसे में मरीजों को बर्फबारी में पैदल चलकर स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, नौ साल पहले तत्कालीन विधायक ने प्रियुंगल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया था लेकिन, चंद माह के बाद वहां न कोई फार्मासिस्ट गया और न ही किसी स्टाफ नर्स को नियुक्त किया गया। इसकी वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक विभाग ने इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं। ग्राम पंचायत भांदल के प्रियुंगल और लंगेरा वार्ड में रहने वाली पांच सौ की आबादी इस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निर्भर है।
विज्ञापन

पूर्व वार्ड सदस्य सतीश कुमार, पूर्व प्रधान हेम राज चंदेल, वार्ड सदस्य सुलेश कुमारी सहित रमेश कुमार, चुन्नी लाल, टेक चंद और काका राम ने बताया कि प्रियुंगल स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन करवाने के बाद विभाग उसे भूल गया है। भवन इन दिनों पक्षियों का रैन बसेरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के टीकाकरण करवाने में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसका पता लगाकर स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed