फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lock Down

छह क्विंटल सब्जी की सील, 1

Tue, 21 Apr 2020 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Lock Down
चंबा। लॉकडाउन की अवधि के दौरान प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार करने वाले सब्जी विक्रेताओं पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शिकंजा कस दिया है। इस अवधि में विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर सब्जी विक्रेताओं की दुकानों से छह क्विंटल सब्जी सीज की। इसके साथ ही 18 हजार 165 रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली है। विभागीय टीम ने यह कार्रवाई दुकानों में रेट लिस्ट न होने के चलते की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के दौरान जो भी सब्जी विक्रेता नियमों को दरकिनार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने धरवाला, रजेरा, करियां, मुगला, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी और चौगान नंबर दो स्थित सब्जी मंडी, बालू और सुल्तानपुर बाजार की है। इसकी अगुवाई जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा अरविंद शर्मा ने की। जबकि विभागीय निरीक्षक सौरभ विशिष्ट भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को महंगी सब्जी न मिले, के लिए व्यापक प्रबंधन विभाग ने की है। प्रशासनिक आदेशों के मुताबिक रोजाना सब्जी की रेट लिस्ट व्हाट्स ऐप में बने सब्जी विक्रेताओं के ग्रुप में डाली जा रही है। इससे सब्जी विक्रेता निर्धारित रेट के तहत सब्जी बेचें। बहरहाल, लॉकडाउन के दौरान विभागीय टीम सक्रिय है।
विज्ञापन

डिपुओं को भेजा राशन
विभाग की ओर से प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत समस्त डिपुओं को राशन भेज दिया गया है। योजना के तहत बीपीएल और अन्तोदय परिवार से संबंधित उपभोक्ताओं को प्रति व्यक्ति पांच किलो ग्राम चावल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिनों के भीतर यह राशन लाभार्थियों को देने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा अरविंद शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान छह क्विंटल सब्जी सीज की है। साथ ही 18 हजार 165 रुपये जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed