फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lobbying to make Pratibha the state president again

Chamba News: प्रतिभा को दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनाने की पैरवी

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lobbying to make Pratibha the state president again
चंबा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार ने मौजूदा परिस्थिति में कांग्रेस हाईकमान को हिमाचल प्रदेश के लिए प्रतिभा सिंह को ही प्रदेशाध्यक्ष पद पर दोबारा कार्य करने के लिए अधिसूचित करने की पैरवी की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को एक ही नाम प्रस्तावित करना चाहिए। कहा कि इससे कांग्रेस संगठन को हिमाचल में बल मिलेगा। लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस के साथ-साथ समस्त जिला और ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकारिणियों का गठन न हो पाना पार्टी कार्यकर्ताओं को मायूस करने का काम कर हा है जबकि, प्रदेश में पंचायत और शहरी निकायों के आम चुनाव के लिए छह माह का ही समय शेष बचा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से आग्रह किया है कि कांग्रेस की प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी कार्यकारिणियों का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को समयबद्ध कार्य देकर अधिमान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed