फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lives at risk...drivers carrying passengers in goods vehicles

Chamba News: जोखिम में जान ... मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे चालक

Sat, 17 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lives at risk...drivers carrying passengers in goods vehicles
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के कारण एचआरटीसी सेवाएं बंद होने से टैक्सियों और मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग कर सवारियां ढोई जा रही हैं।
विज्ञापन

मालवाहनों में सवारियां बैठाने पर रोक होने के बावजूद लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। बोलेरो कैंपर वाहनों में अतिरिक्त सीटें लगाकर सवारियां बैठाई जा रही हैं। पांगी घाटी के विभिन्न रूटों पर निजी वाहन चालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं। चंद पैसों के लालच में लोगों की जिंदगियां दांव पर लगाई जा रही हैं। दरअसल, भारी बर्फबारी के बाद घाटी में एचआरटीसी की बस सेवाएं बंद हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में राजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार और राकेश कुमार ने कहा कि पांगी घाटी में एचआरटीसी बसें बंद होने के बाद निजी वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो जाती है। जिस टैक्सी में 10 सवारियों समेत एक चालक की अनुमति दी गई है, मुनाफे के चक्कर में चालक 15 से 16 सवारियां बैठा रहे हैं। इससे पांगी की तंग और बर्फीली सड़कों पर हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पांगी प्रशासन से मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने वाले चालकों पर नकेल कसने की मांग उठाई है। सर्दियों के सीजन में टैक्सी और निजी वाहन चालक चांदी कूट रहे हैं। घाटी में एचआरटीसी सेवाएं बंद हाेने के कारण वाहनों का टोटा है। टैक्सियों में क्षमता से ज्यादा संख्या में सवारियां बैठाई जा रही हैं। लोगों ने पांगी प्रशासन की मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। मुख्यालय किलाड़ के लिए विभिन्न रूटों से आने वाली टैक्सियों की चेकिंग के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि इस बारे में पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए जाएगें। मुख्यालय किलाड़ के प्रवेशदवार कॉलेज गेट के समीप सुबह-शाम गश्त बढ़ाई जाए। जिससे विभिन्न रूटों से आने वाले वाहनों की चैकिंग करवा कर मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढ़ोने वालों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed