फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Liquor shops opened near bus stands and hospitals should be shifted.

Chamba News: बस स्टैंड और अस्पताल के पास खोले शराब के ठेके स्थानांतरित किए जाएं

Sun, 30 Nov 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Nov 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops opened near bus stands and hospitals should be shifted.
लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में दो किलोमीटर के दायरे में शराब के दो ठेके खोलने पर लोग आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड से लेकर अस्पताल तक महज दो किलोमीटर की दूरी है। इस छोटे से रास्ते में दो शराब के ठेके खोल दिए गए हैं, जबकि इस रूट पर तीन बैंक और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल का रास्ता आता है।



स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि यहां से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और कर्मचारियों की लगातार आवाजाही रहती है। लोगों में सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, चतर सिंह, योगराज, भानू प्रताप और केवल ने शराब के ठेकों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति का अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ दो किलोमीटर के दायरे में दो शराब के ठेके खोलकर लोगों को इस दलदल में धकेला जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुल्लू के एक्साइज इंस्पेक्टर विक्रांत ने कहा कि ठेके खोलने के लिए किसी एनओसी की जरूरत नहीं होती। किलाड़ में आबादी ज्यादा है, इसलिए दो ठेके खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed