{"_id":"5e442daa8ebc3ee5fc514b2b","slug":"liquor-recovered-in-chamba-chamba-news-sml3241397135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा थाना की टीम ने बघेईगढ़ में दुकान से पकड़ी दस हजार मिली लाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा थाना की टीम ने बघेईगढ़ में दुकान से पकड़ी दस हजार मिली लाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। तीसा थाना की पुलिस टीम ने बघेईगढ़ में किराना की दुकान से देसी शराब (लाहन) पकड़ी है। दुकानदार बिना लाइसेंस दुकान में शराब बेचने का काम कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शराब को जब्त किया। इसके साथ ही दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश चंद निवासी दुआरी बघेईगढ़ में किराना की दुकान में अवैध शराब बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
दूसरे मामले में पुलिस थाना तीसा की टीम ने गनेड़ की तरफ गश्त के दौरान धर्मेंद्र निवासी हुलेडा की किराना की दुकान से पांच बोतल अवैध शराब पकड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो दुकानदारों पर कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।