फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lift broken, patients being transported on stretchers and wheel chairs to the fourth floor

Chamba News: लिफ्ट खराब, चौथी मंजिल तक स्ट्रेचर व व्हील चेयर पर पहुंचाए जा रहे मरीज

Mon, 01 Apr 2024 03:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Lift broken, patients being transported on stretchers and wheel chairs to the fourth floor
लिफ्ट खराब, चौथी मंजिल तक स्ट्रेचर व व्हील चेयर पर पहुंचाए जा रहे मरीज
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का हाल, रैंप के रास्ते हिचकोले खाते मरीजों को पहुंचा रहे हैं तीमारदार
जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में लिफ्ट बंद होने से मरीजों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में लिफ्ट खराब होने से मरीजों को रैंप के रास्ते व्हील चेयर और स्ट्रेचर से वार्ड तक पहुंचाना पड़ रहा है। इस वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं। यह लिफ्ट बीते शनिवार से खराब है। ऐसे में तीमारदारों को मरीजों को मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर स्थित वार्ड तक मरीजों को पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। लिफ्ट में जाने के लिए जैसे ही मरीज दरवाजा खोलने के लिए बटन दबाते हैं तो वहां से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं होती है। इसके चलते मरीजों को रैंप या सीढि़यों के रास्ते अपने वार्ड में जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी व्हील चेयर या स्ट्रेचर पर लेटे मरीजों को होती है। उन्हें रैंप पर व्हील चेयर और स्ट्रेचर पर हिचकोले खाने पड़ते हैं। तीमारदारों में सुनील कुमार, सुरेश कुमार, दया कृष्ण, विनोद कुमार, किशोर, जोगिंद्र और रणवीर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिला का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान हैं। ऐसे में यहां मरीजों के भर्ती होने की संख्या भी सबसे अधिक है। विशेषज्ञों से इलाज करवाने के लिए जिले भर के मरीज यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को भी उपचार के लिए यहां लाया जाता है। ऐसे में यदि अस्पताल में लिफ्ट खराब होगी तो मरीजों को कई प्रकार की परेशानी से उलझना पड़ सकता है। इमरजेंसी में जब किसी गंभीर मरीज को लाया जाता है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया जाता है। ऐसे में तीमारदार मरीज को लिफ्ट के जरिए वार्ड तक लेकर जाते हैं। उन्होंने लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाने की अपील की है। उधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि लिफ्ट को शीघ्र मरीजों की सुविधा के लिए चालू करवाया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed