फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life did not return on track even after three days in Pangi

Chamba News: पांगी में तीन दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

Wed, 04 Jan 2023 09:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Life did not return on track even after three days in Pangi
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के तीन दिन बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। घाटी में आधा दर्जन पंचायतों को जोड़न वाले संपर्क मार्ग अभी तक बर्फबारी के कारण बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों को अपनी जरूरत का सामान ढोने के लिए बर्फ में कई किलोमीटर पैदल चलकर आवाजाही करनी पड़ रही है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी के बाद बंद आधा दर्जन लिंक मार्गों को बहाल भी करवा दिया है जो मार्ग बंद पड़े हैं उनको बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। विभाग की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द बंद मार्गों को भी बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों हंसराज, केवल, टेक चंद, रवि कुमार, सुरेंद्र और मान सिंह ने बताया कि ग्राम सुराल भटोरी और कुमार परमार को जाने वाली मुख्य सड़कें बर्फबारी के कारण अभी तक यातायात के लिए बंद पड़ी हैं। लोगों को किलाड़ मुख्यालय का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। बर्फ में इतना लंबा सफर तय करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विभाग से मार्गों को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ से बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चलाया गया है। जो मार्ग बर्फबारी से बंद पड़े हैं उनको शीघ्र बहाल करवाया जाएगा। -विशाल चोपड़ा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed