{"_id":"6707fca0da32953f2c0b0a7b","slug":"lesson-of-awareness-taught-through-street-plays-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134871-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नुक्कड़ नाटकों से पढ़ाया जागरूकता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नुक्कड़ नाटकों से पढ़ाया जागरूकता का पाठ
Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा के नये बस अड्डा में आपदा को लेकर लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते कलाकार।संवा
चंबा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ -2024 अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित नया औ पुराना बस स्टैंड में आपदा से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप लेच, चंबा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत से बताया कि भवन निर्माण हो या कोई भी निर्माण कार्य, सभी का निर्माण आपदाओं को मद्देनजर रखते हुए करवाएं। कलाकारों ने लोगों को बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को भवन निर्माण की जानकारी देना है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 9 से 14 अक्तूबर तक समर्थ-2024 का आयोजन कर रहा है। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और अग्निकांड जैसे विषयों पर जागरूक किया। बताया कि हर व्यक्ति को आपदा से बचाव के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।
--