फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leopard enters house in Bagodi village, panic grips residents

Chamba News: बगोड़ी गांव में घर में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Tue, 13 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 13 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters house in Bagodi village, panic grips residents
चंबा। ग्राम पंचायत कियाणी के बगोड़ी गांव में सोमवार रात के अंधेरे में एक तेंदुआ घर में घुस गया। इसका पता परिवार को उस समय लगा, जब उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसमें एक तेंदुआ दबे पांव पालतू कुत्ते का शिकार करने के लिए घर में घुसा। कुत्ता अपने पिंजरे में था, इसके चलते तेंदुआ उसका शिकार नहीं कर पाया। हालांकि कुत्ते ने तेंदुए को देखते ही भौंकना शुरू कर दिया। ऐसे में तेंदुआ वहां से चला गया। तेंदुए की इस प्रकार से लोगों के घर में दस्तक देने से डर का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी देवराज, कृष्ण कुमार, हंसराज, मनोज कुमार और जय किशन ने बताया कि तेंदुआ यदि लोगों के घर में घुसने लगा तो लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए वन विभाग को समय रहते इसको रिहायशी बस्ती से दूर रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed