{"_id":"62e2cca0df48ba3ff37ce059","slug":"leaving-everything-in-minjar-fair-you-have-come-to-sawan-chamba-news-sml4166787107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Minjar Fair: मिंजर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में चला पार्श्व गायिका सुजाता मजूमदार का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Minjar Fair: मिंजर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में चला पार्श्व गायिका सुजाता मजूमदार का जादू
Fri, 29 Jul 2022 04:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:06 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चंबा मिंजर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायिका सुजाता मजूमदार के नाम रही। उन्होंने सब कुछ छोड़ के आना तू सावन आया है।
विज्ञापन
मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा मिंजर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायिका सुजाता मजूमदार के नाम रही। उन्होंने सब कुछ छोड़ के आना तू सावन आया है... गीत से समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भरमौर के दयालु राम एंड पार्टी के मुसादा गायन से हुआ। इसके बाद नियती पुंडीर ने पहाड़ी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मालविका ने तेरी पतली कमर पर मटका भारी फूट जावेगा... गीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नैनिका ठाकुर, रिया नारंग, इवाना नारंग और रिधिमा ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इसके बाद अपनी पाठशाला के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अयमान मलिक ने हिंदी गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। शाहिन, सुशील ठाकुर, सूरज, भौमिक सूर्या, स्वाति कुमारी, अक्षय कुमार, विजय कुमार, प्राची छाबड़ा, रोशन अली और विशाल शर्मा ने एक के बाद एक गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान सौरव कलौतरा ने कविता पाठ किया। ललित कुमार, अभिनव, संदीप, पुष्पराज, पवन सिद्ध, राहुल, रूहानी, नीरज कुमार और प्रणव कुमार ने गीतों की क्रमवार प्रस्तुतियां दीं। मोनिका, सृष्टि और खुशी, अनिल सानू और शक्तिसूर्या अम्मी ने भी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। हेमंग, सलूणी के निधिया राम, पुष्पा देवी, मोहिंद्र, देवेंद्र शर्मा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने बेहतरीन समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
कमल कुमार गीत प्रस्तुत किया। शिव कुमार एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। डल्हौजी के रज्जी ठाकुर, सोनू महाजन, बीएस भारद्वाज और अभिज्ञा बैंक ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने दो-दो जानी लगी ईणा...अधी राती रज्जमा...छड मेरी बहियां जो...लाल तेरा साफा ओ भोंरा...भेजी दिती दूर परदेसां आदि पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाई। जिसे सुन दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। पुलिस विभाग के विजिलेंस विंग के डीएसपी एवं हिमाचली लोक गायक अजय कुमार ने गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी और हिंदी गीतों की झड़ी लगा कर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन