फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leave of electrical employees cancelled, connections of defaulter consumers will be disconnected today

Chamba News: विद्युत कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, डिफाल्टर उपभोक्ताओं के आज काटे जाएंगे कनेक्शन

Sat, 28 Oct 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Leave of electrical employees cancelled, connections of defaulter consumers will be disconnected today
चंबा में अवैध तरीके से लिए गए बिजली कनेक्शनों को काटते बोर्ड़ के कर्मचारी।संवाद
चंबा। बिजली बिलों की बकाया राशि डिफाल्टरों से निकलवाना विद्युत बोर्ड के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। लिहाजा, अब बोर्ड प्रबंधन ने अपने कार्य करने के तरीके में फेरबदल करते हुए बोर्ड कर्मियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है।
विज्ञापन

इस कारण अब अवकाश के दिन भी विद्युत बोर्ड के कर्मी डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटते नजर आएंगे। हालांकि,, बोर्ड प्रबंधन ने अपने कर्मियों को आगामी दिनों में छुट्टी देने की बात कही है। बिलों के रूप में डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पास फंसी लाखों की बकाया राशि निकलवाना बोर्ड के लिए चुनौती ही बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार रविवार को 300 से 400 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों विद्युत उपभोक्ता समयानुसार बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर प्रबंधन ने कई बार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए। बावजूद इसके ऐसे उपभोक्ताओं में से अधिकांश ने समयानुसार बिजली बिलों की अदायगी नहीं की। इससे बोर्ड प्रबंधन की बकाया राशि लाखों में पहुंच चुकी है। अब बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के बाद भी अधिकांश बार विद्युत उपभोक्ता घरों में ही नहीं मिलते हैं। इस वजह से नोटिस थमाना या विभागीय कार्रवाई को अमलीजामा पहनाना बोर्ड कर्मियों के लिए भी चुनौती साबित हो रहा है। ऐसे में बोर्ड अधिकारियों ने कर्मियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि बकाया राशि वसूलने के लिए बोर्ड प्रबंधन को मजबूरन सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं। अधिशासी अभियंता अपने स्तर पर कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कर्मचारियों की अवकाश की छुट्टी रद्द कर आगे एक माह के मध्य अवकाश दे सकते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed