फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Learned skills from YouTube and paved the way for success

Chamba News: यू-ट्यूब से सीखा हुनर और तैयार की सफलता की राह

Sun, 16 Nov 2025 04:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 04:05 AM IST
विज्ञापन
Learned skills from YouTube and paved the way for success
महिला उत्थान
विज्ञापन

सरोज कुमारी बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा, आज चला रहीं सिलाई की दुकान, अचार का कारोबार
दस लड़कियों को घर बुलाकर सिलाई सिखाई बनाया आत्मनिर्भर
सरोज का संदेश : हिम्मत हो तो सफलता खुद बनाती है रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सलूणी की रहने वाली सरोज कुमारी की कहानी साबित करती है कि हिम्मत और मेहनत से कोई भी बाधा पार की जा सकती है। दरअसल, कम शिक्षा होने के बावजूद उन्होंने यू-ट्यूब से सिलाई सीखकर अपना व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे मेहनत और लगन के दम पर आज वे अपनी सिलाई की दुकान और अचार व्यवसाय चला रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
सरोज कहती हैं कि शिक्षा कम होना कभी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती, अगर हिम्मत और आत्मविश्वास हो तो हर महिला अपने लिए रास्ता खुद बना सकती है। उनके प्रयासों ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि अन्य महिलाओं को प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य दस लड़कियों को भी घर बुलाकर सिलाई सिखाई है। इसके साथ-साथ वे विभिन्न प्रकार का अचार भी तैयार करती हैं। उनका कहना है कि पहले के समय में इतना पैसा नहीं हो पाता था कि वे उच्च शिक्षा हासिल कर बड़े पद पर पहुंच सकें, लेकिन खुद मेहनत कर वे अपने पांव पर खड़ी हुई हैं। इसी से वे अपना परिवार भी चला रही हैं। आज उनके पास अचार, चुख के भी ऑर्डर भी आते हैं। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को खुद प्रशिक्षक बनकर मार्गदर्शन दे रही हैं, जिससे और अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed