{"_id":"5d519a5e8ebc3e6ce378415b","slug":"leapard-caught-in-chukla-village-chamba-news-sml303752876","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की में तेंदुआ घुसने से लोगों में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की में तेंदुआ घुसने से लोगों में मची अफरा तफरी
विज्ञापन
चंबा। बैली पंचायत के चुकला गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ गांव की आटा चक्की में घुस गया। गनीमत रही है कि तेंदुए ने किसी भी ग्रामीण को शिकार नहीं बनाया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ आटा चक्की के साथ लगते बाड़े में शिकार करने आया था लेकिन गलती से आटा चक्की की खिड़की से भीतर घुसकर वहां फंस गया। यहां चक्की मालिक ने गुर्राने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो देखा था की चक्की के के कमरे में तेंदुआ घुसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सुबह के समय काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात करीब सात बजे का है जब चक्की मालिक को तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। वह घर से बाहर निकले तो आटा चक्की के कमरे में देखा तो वहां पर तेेंदुआ था जो कि बाहर निकलने के लिए जदोजहद कर रहा था। इसे देखकर वह घबरा गए। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों और इसके बाद वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने गांव का रुख किया। रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह के समय टीम को तेंदुआ पकड़ने में सफलता मिली। इसके बाद कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग के ऑपरेशन के दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में रात भर घटना स्थल पर पहुंचे। माना जा रहा है कि साथ लगते बाड़े में बकरियों का शिकार करने तेंदुआ आया था। मगर गलती से आटा चक्की कमरे के कमरे की खुली खिड़की से भीतर घुस गया। वन विभाग के अनुसार तेंदुए को पिंजरे में डालकर गोपालपुर चिड़ियाघर में भेजेगा। यहां पर तेंदुए की देखभाल की जाएगी। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया ने बताया कि चुकला गांव में आटा चक्की में एक तेंदुआ घुस था। इसे पकड़ लिया गया है। तेंदुए की वजह से किसी भी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।