फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leaders prepared the pitch for Los elections by giving sacrifices of crores

Chamba News: करोड़ों की साैगात देकर लोस चुनाव की पिच तैयार कर गए नेता

Fri, 09 Jun 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Leaders prepared the pitch for Los elections by giving sacrifices of crores
चंबा। एक मझे हुए राजनीतिज्ञ की तर्ज पर लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जहां तीन दिवसीय चंबा दौरे के दौरान करोड़ों की साैगात जिले के लोगों को दी वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पिच भी तैयार कर गए। जनसभाओं के दौरान भी युवा नेता ने न केवल पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रदेश में सिर्फ विकास कार्य करवाने के वायदे किए वहीं विपक्ष के नेताओं पर भी अपने मधुरभाषी शब्दों रूपी बाणों की बौछार करते नजर आए। युवा नेता ने लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में लोस चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित तक करार दे दिया। अब यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि आखिर लोस चुनाव की रणभेरी फेरने में कौन किस कद्र सफल हो पाता है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने विपरीत परिस्थितियों में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है ठीक उसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस भारी मतों से चुनावों में जीत दर्ज कर आगे बढ़ने का दावा कर रही है। युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी जिला का नेतृत्व कर रहे थे, कांग्रेस पार्टी वहां से जीती है। अब तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने विश्वास जाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव में कांग्रेस विपक्ष को पछ़ाड़ते हुए जीत दर्ज करेगी। युवा मंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले बजट के आधार पर हिमाचल प्रदेश में होने वाले विकासात्मक कार्यों में विपक्ष रोड़ा बनने के बजाय इसे कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed