{"_id":"636d3954413bd6092c054efd","slug":"leaders-left-no-stone-unturned-in-campaigning-for-candidates-chamba-news-sml4274706136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के प्रचार में नेताओं ने नहीं छोड़ी कसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के प्रचार में नेताओं ने नहीं छोड़ी कसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलवाने के लिए जिले में कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं ने चुनावी रैलियां कीं। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भरमौर, डलहौजी, चुराह और चंबा के साथ भटियात में चुनावी रैलियां कीं। वहीं कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए चंबा जिले में चुनावी रैलियों में हुंकार भरी।
जिले में दोनों पार्टी के संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए खूब प्रचार-प्रसार किया। कांग्रेस और भाजपा की तरफ से चुनावों के लिए बाहरी राज्यों के नेता जिला प्रभारी भी बनाए गए थे जो पिछले कई दिन से चंबा में डटे हुए थे। वीरवार को प्रचार का समय खत्म होने पर सभी स्टार प्रचारक लौट गए।
हालांकि, प्रत्याशी और स्थानीय नेता लोगों के साथ जन संवाद करने में डटे रहे। अब देखना होगा कि किस पार्टी का स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशी को कितनी बढ़त दिलाने में कामयाब होगा। इसका पता चुनावी नतीजे आने के बाद ही लग पाएगा।