{"_id":"6a88888ca9252e7f0e02422e","slug":"last-rites-of-kajno-devi-who-lost-her-life-in-a-pickup-truck-accident-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194028-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पिकअप हादसे में जान गंवाने वाली कजनो देवी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पिकअप हादसे में जान गंवाने वाली कजनो देवी का अंतिम संस्कार
Fri, 21 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे में तीन घायल, टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गैहरा-मरौर मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में जान गंवाने वाली कजनो देवी (55) पत्नी कृष्ण चंद निवासी गांव दुमाला का शुक्रवार को पैतृक श्मशानघाट में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।
गैहरा-मरौर मार्ग पर वीरवार दोपहर पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से कजनो देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में पिकअप चालक ललित कुमार (28) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव सुईया, डाकघर गैहरा, अलका देवी (32) पत्नी श्याम लाल निवासी गांव दुमाला, डाकघर पियुहरा और सुरेश कुमार (40) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव कुठेड़, डाकघर पियुहरा घायल हुए थे। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीनों मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।