फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   landsliding

चंबा-संघणी मार्ग पस भूस्खलन के चलते वाहनों के पहिए थमे

Thu, 09 Jan 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
landsliding
सुरंगानी/सलूणी(चंबा)। चंबा-संघणी मार्ग पर वीरवार को चकोली नामक स्थान पर पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण यातायात ठप हो गया। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग दोपहर करीब एक बजे बंद हुआ। भूस्खलन के मलबे के कारण सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। सूचना मिलते ही मार्ग बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग सलूणी ने मशीनरी भेजी। खबर लिखे जाने तक मार्ग बहाल करने का कार्य चल रहा था। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे से पहाड़ी से अचानक भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। यातायात व्यवस्था ठप होने से अपने गंतव्य का रुख करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों राकेश कुमार, भीमसेन, विमला देवी, रेखा देवी, योग राज, अनूप कुुमार, पुष्पा देवी, सुरेश कुमार, देवी चंद, उत्तम दास, राकेश कुमार ने बताया कि मार्ग पर मलबा गिरा होने के कारण उन्हें घर पहुंचने में देरी होगी। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद भूस्खलन का खतरा बना रहता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क पर भूस्खलन को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि मार्ग चकोली के समीप भूस्खलन के कारण बाधित हुआ है। कहा कि सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed