फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide near Kharjot, Khajjiar-Lakkarmandi road remained closed for four hours, Landslide happened around 12.30 pm, queues of vehicles on both sides of the road, problems faced by tourists

खरजोत के पास भूस्खलन, चार घंटे बंद रहा खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग

Mon, 26 Jul 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Landslide near Kharjot, Khajjiar-Lakkarmandi road remained closed for four hours, Landslide happened around 12.30 pm, queues of vehicles on both sides of the road, problems faced by tourists
खज्जियार(चंबा)। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर खरजोत के समीप भूस्खलन होने से यातायात ठप पड़ गया। मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भूस्खलन हुआ। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। विभागीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल किया। मार्ग बंद रहने के चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। पर्यटक मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। करीब चार बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इसके बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में बारिश के बाद अब पहाड़ दरकने लगे हैं। इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर मशीनरी भेजी। मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed