{"_id":"612278ad8ebc3e7a23458014","slug":"landslide-near-keru-on-the-highway-damaged-cowshed-including-six-kutcha-houses-the-administration-is-preparing-a-report-on-the-damage-caused-by-rain-in-the-district-chamba-on-sunday-chamba-news-sml3812554162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर केरू के समीप भूस्खलन, छह कच्चे मकानों सहित गौशाला धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर केरू के समीप भूस्खलन, छह कच्चे मकानों सहित गौशाला धराशायी
विज्ञापन
चंबा। जिला में हल्की बारिश ने भी कहर बरपाया है। बारिश के चलते उपमंडल भटियात में जहां छह कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है तो वहीं, टिकरी स्कूल के समीप लगा डंगा भी गिर गया है। वहीं, भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर केरू के समीप भूस्खलन का क्रम जारी रहा। राहत की बात यह रही कि हाईवे ज्यादा समय तक बाधित नहीं हुआ। एनएच प्राधिकरण द्वारा मौके पर मशीनरी तैनात की है। जैसे ही भूस्खलन हुआ, मशीन ने मार्ग से मलबा हटाया। जिससे यातायात व्यवस्था हाईवे पर प्रभावित नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भटियात उपमंडल के गांव चेली में बूटा राम, गट्टा में अंग्रेज सिंह, गुमारहार निवासी चैन सिंह, द्रबड़ी देवी, सरोज कुमारी, कम्र चंद के कच्चे मकान सहित प्रमोद कुमार निवासी पाटला की गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला टिकरी के समीप एक डंगा गिरा है। गौरतलब है कि जिला में रविवार को पूरा दिन बारिश का दौर जारी रहा। भटियात उपमंडल में बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ जबकि अन्य क्षेत्रों से नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन द्वारा समस्त उपमंडलाधिकारियों को बारिश के दौरान सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि बारिश से भटियात उपमंडल में नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।