फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Land not available for parking in city wards

Chamba News: शहर के वार्डों में पार्किंग के लिए नहीं मिल रही जमीन

Thu, 14 Mar 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Land not available for parking in city wards
नगर परिषद ने बैठक में दिए थे पार्षदों को निर्देश
विज्ञापन

शहर के 11 वार्डों में होना है निर्माण, दो में ही चिह्नित हो पाई है भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा शहर में अभी तक पार्किग निर्माण के लिए जमीन नहीं मिली पाई है। हालांकि, जहां भूमि चयनित की गई है वहां भी अभी तक पार्किंग निर्माण को लेकर कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। हैरत की बात तो यह है कि अन्य पार्षद पार्किंग निर्माण के लिए जगह ही नहीं ढूंढ पाए हैं। इससे नगर परिषद के साथ-साथ पार्षदों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, नगर परिषद की ओर से शहर के लोगों को मिलने वाली पार्किंग से भी महरूम रहना पड़ रहा है। अभी तक महज सुल्तानपुर और जनसाली वार्डों में पार्किंग के लिए जगह चयनित की गई है।
जानकारी के मुताबिक बीते माह नगर परिषद चंबा की बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि शहर के हर वार्ड में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, जहां पहले से पार्किंग बनी है, उसकी भी मरम्मत की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद ने पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में खाली जमीन को पार्किंग निर्माण के लिए चयनित करने के लिए कहा था। हर पार्किंग में दस से पंद्रह वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी जिससे लोगों को अपने वाहन पार्क करने में कोई परेशानी न उठानी पड़े। अभी तक जनसाली और सुल्तानपुर में ही पार्किंग के लिए भूमि चयनित हो पाई है। शेष वार्डों में अभी तक जमीन न मिलने से लोग आज भी अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। चंबा शहर के हरदासपुरा, सपड़ी, सुराड़ा, चौंतड़ा, धड़ोग, कसाकड़ा, हटनाला, चौगान और जुलाहकड़ी वार्डों में पार्किंग बनाने का प्रावधान तो है लेकिन, पार्षद अभी तक भूमि चयनित नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा कश्यप का कहना है कि पार्किंग निर्माण के लिए दो वार्डों में जमीन चयनित की गई है। शेष वार्डों से पार्षदों की ओर से अभी तक जमीन के चयन को लेकर प्रस्ताव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed