फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lakkarmandi-Khajjiar road closed due to snowfall

बर्फबारी से लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग बंद

Wed, 05 Jan 2022 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Lakkarmandi-Khajjiar road closed due to snowfall
चंबा में लक्कड़मंडी में ताजा बर्फबारी का नजारा। संवाद - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी ने जहां आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है वहीं, पर्यटन स्थल खज्जियार भी इससे प्रभावित हुआ है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाला झील मैदान सूना हो चुका है।
विज्ञापन

खज्जियार-डलहौजी वाया लक्कड़मंडी मार्ग बर्फबारी की वजह से यातायात के लिए बंद हो गया है। इसके चलते डलहौजी ठहरे पर्यटक खज्जियार नहीं पहुंच पा रहे हैं। पिछले दिनों भी लक्कड़मंडी में बर्फ के बीच दो सौ पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। ऐसे में प्रशासन और लोनिवि ने पहले ही पर्यटकों को सचेत करते हुए उपरोक्त मार्ग पर खराब मौसम में आवाजाही नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

खज्जियार जाने के लिए पर्यटकों को वाया चंबा होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इसकी वजह से इक्का-दुक्का पर्यटक की यहां देखने को मिल रहे हैं। इससे एक बार फिर से पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। स्थानीय कारोबारी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर ही उनका कारोबार चमकेगा। फिलहाल, मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed