फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lahauli culture and beautiful dance captivated everyone's mind

पारंपरिक मुसादा गायन से सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ

Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lahauli culture and beautiful dance captivated everyone's mind
हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : Chamba
खजियार (चंबा)। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खजियार में चलो चंबा अभियान की श्रृंखला में हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट 2021 के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज रोशन और कंचन ने पारंपरिक मुसादा गायन की प्रस्तुति से किया। इसके बाद खज्जियार के कलाकारों ने ऐंचली की प्रस्तुति देकर पंडाल को शिव रस से सराबोर किया।
विज्ञापन

ऐंचली की प्रस्तुति के बाद लियूल संगम सांस्कृतिक दल लाहौल के कलाकारों ने दर्शकों को लाहौली संस्कृति से रूबरू करवाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। चंबा के कलाकारों ने गोजरी नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कलाकारों ने लाठी के सहारे नृत्य किया। इसके बाद साहो की टीम ने हणातर की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट 2021 की दूसरा सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को होगा। इसकी शुरुआत पारंपरिक मुसादा गायन से होगी। इसके बाद भरमौर का डंडारस, गदियाली नृत्य और हरणातर की प्रस्तुतियां प्रमुख रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि चलो चंबा अभियान की श्रृंखला में शुक्रवार को तीन दिवसीय हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट 2021 का शुभारंभ विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खजियार में हुआ। प्रतियोगिता में पैराग्लाइडिंग, एक्रोबैटिक पैराग्लाइडिंग शो, आरसी पैरामोटर शो और आरसी ड्रोन शो भी आयोजित किए जा रहे हैं । प्रतिस्पर्धाओं में 15 राज्यों से लगभग 100 के करीब प्रतिभागियों संग भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के दल भी शामिल हैं। कहा कि राष्ट्र स्तरीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन से न केवल अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों को यहां के नैसर्गिक सौंदर्य और कला संस्कृति के दीदार का अवसर उपलब्ध होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैराग्लाइडिंग में अपनी पहचान बना चुके पायलटों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। कहा कि हिमालयन मोनाल नेशनल एरोफेस्ट 2021 का आयोजन चलो चंबा अभियान के तहत चौथी प्रतिस्पर्धा है। इससे पहले दि हिमालयन घोरल 9वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता, माउंटेन बाइकिंग और रैली ऑफ चंबा का सफल आयोजन किया जा चुका है। कहा कि चलो चंबा अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में एक वर्ष तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की रूपरेखा को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed