{"_id":"688f96e2d473463b5f054a82","slug":"lack-of-buses-becomes-a-hindrance-city-still-deprived-of-shuttle-service-chamba-news-c-88-1-cmb1003-157433-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बसों की कमी बनी बाधा, शहर अब भी शटल सेवा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बसों की कमी बनी बाधा, शहर अब भी शटल सेवा से वंचित
Sun, 03 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर में लंबे समय से मांगी जा रही शटल बस सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इसका सबसे बड़ा कारण निगम के पास बसों की कमी बताई जा रही है। पिछले पांच वर्षों से लगातार शहर के समाजसेवी और स्थानीय नागरिक न्यू बस स्टैंड से सुल्तानपुर-बालू-हरदासपुरा चौक तक इस रूट पर शटल सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। शहरवासियों का कहना है कि इस रूट पर शटल सेवा शुरू होने से चार वार्डों की आबादी को सीधी राहत मिलेगी। खासकर कॉलेज, आईटीआई और निजी संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को बार-बार बसें बदलने से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय बाजार और कार्यालयों में आने-जाने वाले आम नागरिकों को भी सुविधा होगी।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, मोहन सिंह, अमरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुमित कुमार, राजन सिंह, देविया राम, वीरेंद्र सिंह और शक्ति प्रसाद ने निगम से मांग की है कि इस शटल सेवा को जल्द शुरू किया जाए। उनका कहना है कि शहर में ट्रैफिक व भीड़भाड़ बढ़ रही है और शटल सेवा से न सिर्फ सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि प्राइवेट वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
शटल बस सेवा के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन बसों की उपलब्धता नहीं होने के कारण सेवा शुरू नहीं की जा सकी। जैसे ही नई बसें निगम के बेड़े में शामिल होंगी, इस रूट पर शटल सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। शुगल सिंह, आरएम चंबा