फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   labour department challan 70 shopekeeper chamba

श्रम विभाग को ठेंगा दिखाने वाले दुकानदारों के काटे 70 चालान

Sun, 05 Jan 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
labour department challan 70 shopekeeper chamba
चंबा। श्रम विभाग के कानून को ठेंगा दिखाकर रविवार को दुकानें खोलने वाले 70 कारोबारियों पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए चालान काटे हैं। यह सभी दुकानदार चंबा शहर के मुख्य बाजार के हैं। इन दुकानदारों के चालान लेबर इंस्पेक्टर ने काटे हैं। नियमों के मुताबिक रविवार के दिन दुकानें बंद रखनी होती है। श्रम विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि मुख्य बाजार के दुकानदार रविवार को भी दुकानें बंद नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन

सप्ताह के सातों दिन उनकी दुकानें खुली रहती हैं। इसके चलते पिछले रविवार को लेबर इंस्पेक्टर ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान काटे। जबकि उससे पिछले रविवार को भी दुकानदारों के चालान काटे गए। श्रम विभाग के नियमानुसार रविवार को दुकानदारों को हर हाल में दुकानें बंद रखनी होती है।
विज्ञापन

मगर चंबा में कई दुकानदार अभी भी रविवार को दुकानें खुली रखते हैं। पांच जनवरी रविवार को भी शहर के बाजार में कई दुकानदारों ने दुकानें खुली रखी। दिन भर वह दुकानों में सामान बेचते रहे। इस वजह से दुकानों में काम करने वाले कामगारों को भी रविवार को भी छुट्टी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर इंस्पेक्टर ऋषभ ने बताया कि जो दुकानदार रविवार को दुकानें खोल रहे हैं, उन सभी दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। अभी तक 70 दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। रविवार को दोबारा बाजार का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed