फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kitchen and under construction houses damaged by landslide

अथेड़ में भूस्खलन से रसोईघर और निर्माणाधीन मकान क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Jul 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Kitchen and under construction houses damaged by landslide
अथेड़ में भूस्खलन से घरों को पहुंचा नुकसान। - फोटो : Chamba
तेलका(चंबा)। उप तहसील तेलका के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत मौड़ा के अथेड़ गांव में देर रात हुई भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। पहाड़ी से होने वाले भारी भूस्खलन के कारण अथेड़ निवासी मुकेश कुमार पुत्र केहरो राम का रसोईघर और निर्माणाधीन मकान के कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान रसोईघर में कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मुकेश कुमार का परिवार अपने मकान के भीतर सो रहा था। ऐसे में भारी बारिश के साथ हुए भूस्खलन से उसका रसोईघर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि साथ में निर्माणाधीन भवन के कमरे भी भूस्खलन की जद में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे प्रभावित को काफी नुकसान हुआ है। रविवार सुबह प्रभावित ने पंचायत प्रधान को सूचना दी। ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा संबंधित पटवारी को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से प्रभावित की हर संभव सहायता करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पटवारी को दिए मौका देखने के निर्देश
उप तहसील तेलका के नायब तहसीलदार कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि अथेड़ गांव में भूस्खलन होने की सूचना मिलते ही संबंधित पटवारी का मौका करने के निर्देश दिये हैं। बताया कि पटवारी रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभावित की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed