फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kilad-Chamba road via Sachey Jot closed due to snowfall

Chamba News: बर्फबारी से किलाड़-चंबा मार्ग वाया सचे जोत बंद

Wed, 22 Oct 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kilad-Chamba road via Sachey Jot closed due to snowfall
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क एक बार फिर बर्फबारी के चलते जिला मुख्यालय चंबा से कट गया है। वीरवार को पांगी को चंबा से जोड़ने वाला सबसे नजदीकी किलाड़-चंबा सचे जोत मार्ग ताजा बर्फबारी के कारण आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन

अब घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने के लिए 170 किलोमीटर के बजाय कुल्लू-मनाली और जम्मू मार्ग से करीब 700 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ेगा। सचे जोत दर्रे (14,482 फीट ऊंचाई) पर 15.24 सेंटीमीटर तक हिमपात दर्ज किया है। पांगी घाटी के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों कुमार भटौरी, सुराल, हिलूटवान, शुंण, हुडान और सुराल भटौरी समेत 19 पंचायतों में पांच सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद समूची घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है और तापमान में भारी गिरावट आई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण सचे जोत मार्ग पर फिसलन काफी बढ़ गई है, जिससे यातायात बेहद खतरनाक हो गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को बंद किया है। यदि मौसम साफ रहता है और बर्फ पिघलती है तो जल्द मार्ग बहाल करने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed