{"_id":"bf8975eae6664be42e2793faa343a2a3","slug":"kidnaping-case-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन शाखा चंबा की ओर से थाना तीसा के अंतर्गत नंद कुमार नाम के व्यक्ति पर एक अवयस्क युवक को अगवा करने का मामला दर्ज करवाया गया है। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक कपिल देव की ओर से थाना तीसा में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया गया कि 21 दिसंबर के दिन नंद कुमार पुत्र हरी चंद गांव जिन्नी चुराह एक अवयस्क बच्चे को चाइल्ड लाइन हेल्प चंबा लेकर आया था।
विज्ञापन
बच्चे से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे का नाम मनुज पुत्र दीप चंद गांव करसुमा जिला फतेहपुर दिल्ली का रहने वाला है जिसे चाइल्ड लाइन की ओर से नंद कुमार को उसके घर दिल्ली पहुंचाने के भेज दिया गया लेकिन आज तक नंद कुमार ने नाबालिग बच्चे को न घर पहुंचाया है और न ही नंद कुमार का कुछ पता है।
विज्ञापन
इसके चलते चाइल्ड लाइन की ओर से जिला समन्वयक ने थाना पुलिस चंबा से गुहार लगाई है कि शीघ्र लापता नाबालिग और उसके साथ गायब हुए नंद लाल का पता लगाया जाए। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस की टीम को शीघ्र लापता व्यक्ति और नाबालिग युवक का पता लेने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन