{"_id":"6637ad3e1548c72ade0f21f7","slug":"kicking-and-punching-between-two-families-over-land-dispute-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124141-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में चले लात-घूंसे
Sun, 05 May 2024 09:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 May 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते जुलाहकड़ी वार्ड में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में जमकर लात-घूंसे चले। इसमें दो लोग घायल हुए।
लड़ाई को लेकर एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके कुछ देर बाद ही दूसरा पक्ष भी अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने में पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज करके इस मामले में क्राॅस एफआईआर दर्ज की है। साथ ही दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। लड़ाई-झगड़ा पहले बहसबाजी से शुरू हुआ। दोनों के बीच में बहसबाजी करते हुए गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी। कभी एक पक्ष दूसरे पर हावी हो जाता तो कभी दूसरा पक्ष पहले पर हावी हो जाता। काफी देर तक दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़ा चलता रहा। जब आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया तो दोनों पक्ष शांत हुए। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पुलिस के पास जा पहुंचे। थाना प्रभारी ने मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए दोनों पक्षों को थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
--