{"_id":"67210c8215b87f2437055791","slug":"kiani-panchayat-eunuchs-will-get-500-to-2500-rupees-as-greetings-chamba-news-c-88-1-ssml1007-136135-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कियाणी पंचायत किन्नरों को मिलेगी 500 से 2500 रुपये तक बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कियाणी पंचायत किन्नरों को मिलेगी 500 से 2500 रुपये तक बधाई
Tue, 29 Oct 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
कियाणी (चंबा)। कियाणी पंचायत प्रबंधन ने अब बधाई देने के लिए आने वाले किन्नरों को 500 से 2500 रुपये देने का निर्णय लिया है। बेटी की शादी या बेटी के जन्म पर कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।
पंचायत के गांवों में पहुंचकर किन्नरों की ओर से ग्रामीणों को बधाई देने के नाम पर मनमानी रकम वसूलने की शिकायतें मिलने पर पंचायत प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।
कियाणी पंचायत प्रधान सरिता कोपड़ा और उप प्रधान सुरजीत जंदरोटिया ने कहा कि किन्नर कियाणी पंचायत में आकर लोगों से बधाई के नाम मनमाने पैसे मांग रहे हैं। वे ग्रामीणों से हजारों रुपये ऐंठ कर चले जाते हैं। कई बार निर्धन परिवारों के लिए इतनी रकम देना मुनासिब नहीं हो पाता है। इसकी शिकायतें पंचायत के पास पहुंची हैं। ऐसे में अब जनहित को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर एक मत से निर्णय लिया गया है कि यदि अब कोई किन्नर बधाई लेने आता है तो उन्हें लड़के की शादी या लड़के के जन्म पर 500 से लेकर 2500 रुपये से ज्यादा पैसे नहीं दिए जाएंगे। साथ ही लड़की की शादी या किसी घर में लड़की के पैदा होने पर उन्हें कोई भी राशि नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
--