फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   khjjiara lakkarmandi road open afet seven dayas

खज्जियार-लक्कडमंडी मार्ग को बहाल होने में लगेंगे सात दिन

Sun, 16 Jan 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
khjjiara lakkarmandi road open afet seven dayas
बर्फबारी के बाद लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन। में - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग यातायात के लिए बहाल होने में अभी और सात दिन लगेंगे। क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने की वजह से मार्ग बहाल करने में कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। इससे खज्जियार में पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। पर्यटकों को खज्जियार पहुंचने के लिए वाया चंबा होकर 90 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इतना लंबा सफर करने से सैलानी तौबा कर रहे हैं। जबकि, डलहौजी से खज्जियार की दूरी मात्र 22 किमी है। मार्ग बहाल करने के लिए लोनिवि ने युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लक्कड़मंडी से जेसीबी और विभागीय मजदूर लगाकर मार्ग को बहाल किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि सात दिनों में मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। मार्ग बंद होने से पर्यटक डलहौजी से ही वापस लौट रहे हैं। इससे खज्जियार के होटल व्यवसायियों और अन्य पर्यटक से जुड़े कारोबारियों का धंधा मंदा हो गया है। लोनिवि डलहौजी मंडल के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि सात दिनों में उपरोक्त मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed