फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar buzzing with tourists on Christmas

Chamba News: क्रिसमस पर खज्जियार सैलानियोें से गुलजार

Sun, 24 Dec 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar buzzing with tourists on Christmas
चंबा की ख​ज्जियार झील के पास फोटो ​​खिचवाते पर्यटक।संवाद
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार क्रिसमस पर्व पर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। रविवार को सैकड़ों संख्या में पर्यटकों खज्जियार पहुंचे। खज्जियार गेट से लेकर मैदान तक पर्यटक घूमते दिखे। खज्जियार के अधिकतर होटल 70 से 80 फीसदी तक पैक हैं। होटल व्यवसायी नरेंद्र चौहान, अमित कुमार, सुरजीत कुमार, रमेश कुमार, सोनू कुमार और विक्रम का कहना है कि पर्यटकों ने ऑनलाइन ही होटल बुक कर लिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को खज्जियार मैदान में सैलानियों की चहल-कदमी रही। जिस कारण होटल व्यवसायियों के चेहरे खिलते हुए दिखे। जिन्हें अब कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। क्रिसमस मनाने के लिए हर वर्ष सैकड़ों पर्यटक खज्जियार आते हैं। इस वर्ष भी क्रिसमस मनाने के लिए सैकड़ों पर्यटक पहुंचे हैं। यहां हरियाणा, पंजाब, गुजरात और जम्मू कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों से पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed