{"_id":"6259a33636b2e06397634987","slug":"khajjiar-buzzes-with-tourists-advance-booking-continues-chamba-news-sml405800232","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार सैलानियों से गुलजार, एडवांस बुकिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार सैलानियों से गुलजार, एडवांस बुकिंग जारी
विज्ञापन
खज्जियार में मौज मस्ती करते पर्यटक। संवाद
- फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन सीजन शुरू होते ही मिनी स्विटजरलैंड से विख्यात खज्जियार सैलानियों से गुलजार हो गया है। इसके साथ ही कई सैलानी होटलों में एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं। मैदानी इलाकों के सैलानी प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना की मार से पिछले दो पर्यटन सीजन कर्फ्यू और लॉकडाउन में ही निकल गए। इससे पर्यटन कारोबारियों को लाखों का घाटा उठाना पड़ा लेकिन, इस बार कोरोना का खतरा इतना अधिक नहीं है। बाहरी राज्यों के सैलानी आसानी से हिमाचल में आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। कारोबारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार उनका कारोबार अच्छा रहेगा।
15 अप्रैल से लेकर जुलाई तक यहां पर्यटन सीजन चलता है। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। सैलानियों की सहूलियत के लिए होटल मालिकों ने जरूरी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। सैलानियों की गाड़ियों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को खज्जियार पहुंचे पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के सैलानियों ने जमकर मस्ती की। पर्यटक पहाड़ी गीतों की धुनों पर भी थिरकते रहे।