{"_id":"66141d2c5d1f7d0b2c08e4c1","slug":"khadi-board-should-give-pension-every-month-instead-of-three-union-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122207-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के बजाय हर महीने पेंशन दे खादी बोर्ड : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन के बजाय हर महीने पेंशन दे खादी बोर्ड : संघ
Mon, 08 Apr 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमआंचल पेंशन संघ चंबा के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि खादी बोर्ड से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को हर माह पेंशन का भुगतान किया जाए, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सोमवार को लक्ष्मण क्लब चंबा में आयोजित बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने यह मांग उठाई। बैठक में मौजूद सेवानिवृत्त तारू राम ने बताया कि उन्हें हर माह पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। तीन माह बाद पेंशन दी जा रही है। इससे इस बोर्ड से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सरकार की ओर से संशोधित पेंशन की दूसरी किस्त देने पर आभार जताया गया। मांग की गई कि बकाया संशोधित पेंशन का भी भुगतान सरकार जल्द करे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। बैठक में शिवचरण चंद्रा, पवन बेदी, पीएस बेदी, देवेंद्र भारद्वाज, कुलदीप अहीर, गुरमीत सिंह, पुष्प राज, पुन्नु राम, मुश्ताक मोहम्मद, बली राम आदि मौजूद रहे। संवाद
--
हेम नंद शर्मा बने वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष
चंबा। आदर्श नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हेम नंद शर्मा को चुना गया है। शशि पाल शर्मा उपाध्यक्ष, मयंक सिंह चौहान महासचिव, गोवर्धन आहुजा संयुक्त सचिव, यश पाल अरोड़ा कोषाध्यक्ष और विनय शर्मा प्रेस सचिव मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा सदस्यों में डॉ. राकेश वर्मा, एसक कौल, शिवदयाल और पवन शर्मा को शामिल किया गया है। मनोनीत अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। बैठक कर वार्ड में चल रही विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। संवाद