फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kasturba Gandhi Girls Hostel Churahi Nati Rahi Attraction

Chamba News: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास चुराही नाटी रही आकर्षण

Fri, 26 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Girls Hostel Churahi Nati Rahi Attraction
तीसा (चंबा)। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तीसा में समग्र शिक्षा में स्टार प्रोजेक्ट के तहत छात्रावास की बालिकाओं के लिए फैसिलिटेशन एवं रीवार्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें एसडीएम तीसा शशि पाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। जिला छात्रावास समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। छात्रावास की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इसमें पंजाबी गिद्दा, चुराही नाटी, ग्रुप सांग, भाषण प्रतियोगिता, डांडिया डांस, कुल्लवी नाटी, शिमला नाटी, चंबा नाटी इत्यादि की प्रस्तुति दी गई। मैहला छात्रावास की वार्डन रोहिणी शर्मा, बघेईगढ़ से प्रेमलता कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की बालिकाएं और अभिभावकों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चुराही नाटी रहा। छात्रावास की बालिकाओं की ओर से बनाए गए विभिन्न प्रकार की क्राफ्ट वर्क को भी प्रदर्शनी के माध्यम से समस्त जन्म समुदाय को दिखाया गया। एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने छात्रावास की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बालिकाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता लखविंदर सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed