{"_id":"67fba7c8979f8a81c801cd45","slug":"karthik-tops-the-chess-competition-chamba-news-c-88-1-ssml1004-148293-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक रहे अव्वल
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
सूही माता मेले के उपलक्ष पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
Link Copied
चंबा। शतरंज क्लब चौंतड़ा की ओर से जिला स्तरीय सूही मेले के उपलक्ष्य में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब के अध्यक्ष आरके नाथ ने बताया कि ओपन वर्ग में कार्तिक गोयल शानदार प्रदर्शन करते हुए सूही मेला शतरंज प्रतियोगिता के विजेता बने। डलहौजी के अरुण कुमार द्वितीय, जबकि हरदासपुरा के सुशील नैयर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा खरुड़ा मोहल्ला के ज्योतिर्नय शर्मा, आदित्य महाजन पांचवें, दिवाकर सिंह छठे, मृदुल शर्मा सातवें, पंकज आठवें, प्रणव नेगी नौवें और पीयुष राज दसवें स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।